समाज मे पीछे खड़े वर्गों को आगे लाने प्रधानमंत्री जी के सोच के अनुरूप ही सेवाकार्य – सरोज पाण्डेय

शेयर करें

भिलाई ।। दिव्यांगों व वृद्धजनों के बेहतर स्वास्थ्य व आवश्यकतानुसार उपकरणों के वितरण हेतु एकदिवसीय निःशुल्क परीक्षण शिविर का आयोजन सांस्कृतिक भवन वैशाली नगर विधानसभा मे किया गया।

आज के शिविर में 473 हितग्राहियों ने अपना पंजीयन कराया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी (17 सितम्बर) जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी राकेश पांडेय के पहल पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित की गयी थी। जिसमें परीक्षण उपरांत 17 सितम्बर को उनके आवश्यकतानुसार उपकरण प्रदान किया जाएगा चिकित्सा शिविर की सफलता के लिए सुबह से ही राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय उपस्थित रही जो कि पूरे समय शिविर स्थल पर घूमकर घूमकर वृद्ध व दिव्यंगजनो को उचित जानकारी देते हुए उनकी मदद कर रही थी।

इस दौरान शिविर स्थल पर पहुँचे सभी हितग्राहियो व परिजनों के लिए भोजन की भी वयस्था की गई थी शिविर स्थल पर अपने जरूरत के उपकरण पाने जरूरतमंद लोग सुबह से ही शिविर स्थल पहुँचने लगे थे।वैशाली नगर ही नही बल्कि दुर्ग,रायपुर, भिलाई नगर, दुर्ग ग्रामीण, अहिवारा, बेरला, पाटन, जामुल, कुम्हारी, नारायणपुर,
भिलाई 3 चरौदा के अलावा दूर दूर से दिव्यांगजन अपना परीक्षण तथा रजिस्ट्रेशन कराने पहुचे। जिन्होंने पीएम मोदी के आगामी जन्मदिवस के लिए मानव सेवा के इस उत्कृष्ट व रचना कार्य के लिए खुलकर प्रसंशा करते हुए शिविर स्थल पर मौजूद राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय जी एवं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। इस अवसर पर शिविर में भाजपा के नेताओ पदाधिकारियो सहित वैशाली नगर विधानसभा के पार्षद भी दिन भर जरूरतमन्दों की सेवा में लगे रहे।

लंबे अंतराल के बाद आज राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा शारीरिक रूप से कमजोर दिव्यांगों व वृद्धों को जरूरत के महंगे मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने आयोजित शिविर में पंजीयन कराने वैशाली नगर विधानसभा के प्रत्येक वार्डो से हितग्राही पहुँचे और वे राज्यसभा सांसद के इस मानवीय संवेदनाओं व आवश्यकताओं से जुड़े कार्यो के लिए मुक्तकंठ से प्रसंशा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के लिए शुभआशीष प्रदान किया इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने शिविर में पहुँचकर पंजीयन कराने वाले सभी हितग्राहियो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ही सोच है कि समाज के पीछे की पंक्ति में खड़े लोगो के उत्थान के लिए सेवा करे उसी भावना के अनुरूप यह शिविर आयोजित है।

आज भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की आगामी 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर दिव्यांग एवं जरूरतमंद भाइयों बहनो और बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाएँगी जिसके लिए आज पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। ये वैशाली नगर विधानसभा की जनता के प्यार एवं उनके आशीर्वाद की वजह से संभव हो सका। उन्होंने कहा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे आमजनों को उनके स्वास्थ्य से जुड़े उपकरण मिलने से राहत मिलेगी आज अनेक बच्चे बड़े बुजुर्ग सभी के चेहरे पर राहत की मुस्कान देख सुकून मिल रहा मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित इस स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपकरण वितरण शिविर से उनके दीर्धायु जीवन की कामना करता हूँ।

इस अवसर मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू प्रदेश सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ रतन तिवारी, जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भूषण अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष दुर्ग संतोष सोनी, जिलामंत्री ईश्वर ठाकुर, रामउपकार तिवारी, जिलामंत्री दुर्ग मनोज मिश्रा, कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी आई टी सेल प्रमुख संतोष सिंह, मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा, राजा महोबिया सोशल मीडिया मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, अनिल सोनी, रंजीत सिंह, राजीव पांडेय,रामवृज वर्मा,हेमंत देवांगन,गुरजीत सिंह दिलीप पटेल,मंडल अध्यक्ष दुर्ग दीपक चोपड़ा,भाजयुमो प्रदेशमंत्री गोपाल बिष्ट युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शरद सिंह,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज जायसवाल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष समद कुरैशी प्रकोष्ठ संयोजक चन्द्रिका यादव,प्रताप सिंह,डॉ अनुज खरे,डॉ प्रदीप चौधरी,सहित भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply