आकाशगंगा मार्केट क्षेत्र का आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने अल सुबह किया निरीक्षण, शहर के सभी ट्रांसफार्मर के नीचे पड़ी गंदगी को सफाई करने के दिए निर्देश, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने कहा

शेयर करें

भिलाई ।। नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आज सुबह आकाशगंगा मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आकाशगंगा के सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रांसफार्मर के नीचे गंदगी और कचरा का जमवाड़ा मिला, उन्होंने कहा कि खासकर यह देखने में आया है कि ट्रांसफार्मर के नीचे लोग अनावश्यक रूप से कचरा फेंक देते हैं और काफी दिन तक वह कचरा पड़ा हुआ रहता है जो कि शहर के सुंदरता में कहीं न कहीं प्रभाव डालता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे लोगों पर जो ट्रांसफार्मर के नीचे कचरा डालने का काम करते हैं उनसे जुर्माना वसूली करें। ट्रांसफार्मर के समीप लगने वाले दुकान मालिकों को विशेष समझाइश दें। ज्वेलर्स के समीप उन्होंने चौराहे पर अवैध पोस्टर लगे हुए पाए, उन्होंने खड़े होकर ऐसे पोस्टरों को निकलवाया और पोस्टर पर लगे हुए संपर्क नंबर के आधार पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने मार्केट क्षेत्र में सफाई अभियान के तहत हटाये जा रहे कचरे की स्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने वहां के पार्किंग प्लेस एवं वाहनों के खड़े होने की भी जानकारी अधिकारियों से ली। आकाशगंगा जैसे सभी मार्केट क्षेत्रों में विशेष सफाई रखने के निर्देश कमिश्नर ने दिए है।

उन्होंने कहा कि ठेले एवं गुमटिया सड़कों पर न हो और न ही दुकानों के प्रचार सामग्री सड़कों पर हो। सड़क बाधा करने वाले तथा आवागमन को अवरुद्ध कर व्यवसाय करने वालों को समझाइश दें और नहीं मानने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई करें। आज के निरीक्षण के दौरान नेहरू नगर के जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply