भुपेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

शेयर करें


जामुल= भाजपा जामुल द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के विफलता को जनता को बताने के लिए सड़क पर उतरे। छत्तीसगढ़ में चुनाव के समय कांग्रेस ने नारा दिया था वक्त है बदलाव का, इसी के साथ कई लोक लुभावने वादे किए, जनता उनके वादों के झांसे में आ गई लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस और उनकी भूपेश सरकार द्वारा सारे वादे भूला दिए गए। आने वाले 17 जून को इस भूपेश सरकार का ढाई साल पूरे होंगे। अब जनता जहां कह रही है की वक्त है पछताव का, वहीं सवाल भी पूछ रही है भाजपा जामुल मंडल ने संतोषी चौक, लेबर केम्प, शिवपुरी और सुरडुंग में जनता के बीच जाकर भूपेश सरकार के विफलताओं को मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया । आम जनता द्वारा भूपेश सरकार से उनके वादों का जवाब मांगा गया और कहा कि अगर भूपेश सरकार आप अपने वादों को पूरा नही करोगे तो हम उग्र आंदोलन करेंगे और अगले बार से भाजपा सरकार को लाएंगे भाजपा सरकार जो वादे करते है उसे पूरा करते है।भूपेश सरकार में सत्ता में आने से पहले हाथ मे गंगा जल लेके कसम खाया था पूर्ण शराब बंदी करने का , लेकिन उल्टे आज शराब की होम डिलवरी कर घर घर पहुंचाया जा रहा है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तथा सरकारी नौकरी देने का किया था।जो की आज तक किसीको नहीं मिला विरोध प्रदर्शन में कविता विश्वाल, ईश्वर सिंग ने प्रदेश सरकार के खिलाफ में अपना उद्बोधन दिया । जिसमे मुख्य रूप से कविता विश्वाल, ईश्वर सिंह, रामप्यारी वर्मा,जिलामंत्री द्वय, राजेश्वरी रेड्डी, दुर्गा रामराजयम, रूपेश्वरी वर्मा,आत्मा राम वर्मा, कुंज लाल वर्मा , अश्वनी यादव, मनीष साहू,महामंत्री द्वय,दुर्योधन साहू, तिलेश्वर देवांगन, हेमशंकर साहू, देवनारायण देवांगन, विशेश्वर वर्मा, टीकम निषाद, हनुराम वर्मा तुलाराम टण्डन, राजेश यादव, मिना वर्मा,मेहतरीं बाई सहित भाजपा के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।


  • Related Posts

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के सुदूर जनजातीय अंचलों में दशकों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले…

    और पढ़ें
    15 जून से पहले मिशन मोड में पूरा होगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *