जनचौपाल के दौरान सुनी गई आम नागरिकों की समस्याएं

शेयर करें

बेमेतरा // संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित आम जनता से साप्ताहिक भेंट मुलाकात कार्यक्रम जनचौपाल के दौरान कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी ने आज जिले के विभिन्न गांवों से आये आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टोरेट के दृष्टि-सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल के दौरान बेमेतरा जिले के विभिन्न गांवों से आये आम नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 18 आवेदन प्रस्तुत किये। प्राप्त आवेदनों में राशन कार्ड बनाने, समूह की ऋण माफी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाये जाने, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश हेतु, शासकीय भूमि में अतिक्रमण हटवाने, सहायता राशि प्रदान करने, आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जिन मामलों में आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं है उस पर आवेदक को पृथक से लिखित रुप में सूचना भी दी जाए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा युगल किशोर उर्वशा नवागढ़ प्रवीण तिवारी, बेरला संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव म्हस्के, परियोजना अधिकारी म.बा.वि. बीडी पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply