उड़िया समाज के प्रतिनिधि मिले प्रदेश महासचिव जितेंद्र साहू से

शेयर करें

भिलाई= अखिल भारतीय उड़िया समाज छत्तीसगढ़ के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष दयाराम बाघ ने आज छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री के सुपुत्र एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेंद्र साहू से सौजन्य मुलाकात कर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत उडिया बाहुल्य क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस महासचिव जितेंद्र साहू को सौंपे ज्ञापन में दयाराम बाघ ने बताया कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत समाज के लोग लाखों की संख्या में निवास करते हैं जिनकी मूलभूत सुविधाएं सड़क, पानी, बिजली शौचालय, सामुदायिक भवन एवं बरसात के पूर्व बड़े नालों की सफाई कार्य कराने की आवश्यकता है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री को इसके पूर्व उड़िया समाज ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए एक मांग पत्र सौंपा था जिसका उल्लेख करते हुए जितेंद्र साहू से फाइल को आगे बढ़ाने की पेशकश की।उपरोक्त ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए साहू ने आश्वस्त किया कि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से व्यक्तिगत मुलाकात कर उड़िया की समाज की जो वाजिब मांग है उसे पहले पूरा कराया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल ने जितेंद्र साहू का आभार व्यक्त करते हुए गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उड़िया समाज छत्तीसगढ़ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष दयाराम बाघ,उपाध्यक्ष शंकर निहाल, कैलाश छत्रिया, बबलू निहाल एवं अखिल भारतीय उड़िया समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव टेकचंद सेठिया सहित दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के समाज के लोग शामिल थे।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर
    • August 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भानु प्रताप सिंह भदौरिया के साथ…

    और पढ़ें
    ‘मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी’ : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन से पहले राजधानी रायपुर में आज राखी की एक ऐसी डोर बंधी, जिसमें भाई-बहन का निश्छल स्नेह भी था, शहादत का सम्मान भी और वर्षों तक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *