छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता ने स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता गुप्ता ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के गौरवशाली अवसर पर यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दिया तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यूरोप जाने से पहले विगत 3 अगस्त को युवा पर्वतारोही सुश्री अंकिता को अपने निवास में राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल और मंत्री मोहम्मद अकबर ने सुश्री अंकिता गुप्ता को इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सुश्री अंकिता गुप्ता मूलतः कवर्धा की रहने वाली है। वर्तमान में वह कबीरधाम जिले में पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षक के पद पर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा सुश्री अंकिता को यूरोप में पर्वतारोहण में शामिल होने के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।

यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (पश्चिम) की ऊँचाई 5642 मीटर यानी 18,510 फिट है, यहां का तापमान माईनस 25 से माईनस 30 डिग्री सेल्सियस तक और हवा की गति 45 से 50 किलोमीटर तक रहती है। इन विषम परिस्थितियों में भी 15 अगस्त की सुबह 5 बजकर 43 मिनट में तिरंगा लहराकर सुश्री अंकिता ने आजादी के 76वीं वर्षगांठ को और यादगार बना दिया। चोटी पर पहुंचकर सुश्री अंकिता ने राज्य सरकार के न्याय एवं सशक्तिकरण के छत्तीसगढ़ मॉडल को प्रदर्शित किया। इसके बाद उन्होंने दूसरे ही दिन 16 अगस्त को यूरोप महाद्वीप में स्थित 5621 मीटर ऊंचे माउंट एलब्रुस (पूर्व) पर्वत पर सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

अंकिता गुप्ता ने कहा कि यह सफलता मेरे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों को समर्पित है। उन्होंने आर्थिम मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के प्रेम व आशीर्वाद से सब सम्भव हुआ है। उन्होंने बताया कि विगत जनवरी माह में माइनस 39 डिग्री सेल्सियस पर लेह लद्दाख के यूटी कांगड़ी की 6080 मीटर ऊंची चोटी फतेह की थी। उनका लक्ष्य अब सातों महाद्वीपो के चोटी में तिरंगा फहराकर देश का मान सम्मान बढ़ाना है।

अंकिता गुप्ता ने यूरोप की दो चोटी को फतह करके देश व राज्य एवं अपने जिले का नाम रोशन किया
अंकिता गुप्ता ने यूरोप की दो चोटी को फतह करके देश व राज्य एवं अपने जिले का नाम रोशन किया है। यूरोप की इन दोनों चोटी पर तिरंगा फतह करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली पर्वतारोही है। इन दोनों चोटी को छत्तीसगढ़ से आज तक किसी ने भी फतह नही किया है। उन्होंने इन दोनों चोटी में तिरंगा फतह कर इतिहास रचा है।
अंकिता गुप्ता ने विगत जनवरी माह में यूटी कांगड़ी की 6080 मीटर ऊची चोटी फतेह की
अंकिता गुप्ता ने विगत जनवरी माह में लेह लद्दाख के यूटी कांगड़ी की 6080 मीटर यानी 19914 फिट ऊची चोटी फतेह कर चुकी है। उन्होंने बताया कि चोटी पर तापमान माइनस 39 डिग्री सेल्सियस था।
कलेक्टर एवं जिले के अधिकारियों ने दी बधाई
यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहरा कर देश मे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे सहित जिले के अधिकारियों ने पर्वतारोही सुश्री अंकिता गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply