नई दिल्ली। इस वक्त की बड़ी खबर बीजेपी पार्टी से सामने आ रही है। खबर है कि पार्टी की तरफ से केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड का ऐलान किया जा चुका है। इस दौरान बीजेपी की ओर से संगठन में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं। इस बीच सबसे पहले अगर बात संसदीय बोर्ड की करें, तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष निय़ुक्त किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
इसके साथ ही अगर पार्टी द्वारा गठित किए गए संसदीय बोर्ड की बात करें, तो इसके अध्य़क्ष जेपी नड्डा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनेवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्य नारायण जाटिया, बीएल संतोष को सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव व विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का गठन करने के दौरान कई हितों का ध्यान रखा है।
संसदीय बोर्ड सबसे ताकतवर संस्था होती है।
आपको पार्टी की संसदीय बोर्ड सबसे ताकतवर संस्था होती है। जिसके द्वारा लिए गए हर फैसले को मानने के लिए बाध्य रहते हैं। राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर से लेकर गठबंधन की बात होती है, तो संसदीय बोर्ड का फैसला ही अंतिम माना जाता है।








