बाढ़ से निपटने कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश

शेयर करें

बेमेतरा // कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिले में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिला मुख्यालय बेमेतरा में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एक कण्ट्रोल रुम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07824-222103 है, जिस पर किसी भी समय बाढ़ से संबंधित जानकारी दे सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा जिले में भी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कलेक्टर ने शिवनाथ, डोटू नाला, हाफ नदी के किनारे निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। कलेक्टर ने राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन एवं जिला सेनानी नगरसेना को रेस्क्यू टीम अलर्ट मोड में रखते हुए निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ संभावित ईलाकों की पहचान कर प्रभावितों को स्कूल आंगनबाड़ी, पंचायत भवन आदि में अस्थायी कैम्प बनाकर उनके ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

कलेक्टर ने जिले के सभी चार एसडीएम बेमेतरा, बेरला, साजा एवं नवागढ़ एवं छः तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बेमेतरा, बेरला, साजा, नवागढ़, थानखम्हरिया एवं नांदघाट को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply