हमर तिरंगा’ थीम पर मूकबधिर स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग

शेयर करें

रायपुर // आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में जन-जन की भागीदारी दिख रही है। इसी कड़ी में गत दिवस रायपुर के मठपुरैना स्थित शासकीय मूकबधिर स्कूल के बालक और बालिकाओं ने ‘हमर तिरंगा’ थीम तथा अन्य विषयों पर बेहद आकर्षक पेंटिंग बनाई। इन विद्यार्थियों को दो वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।   

प्रतियोगिता में हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान श्री कृष्णा साहू, द्वितीय पुरस्कार दुर्गेश कौशिक और तृतीय पुरस्कार श्री लुकेश्वर ने अर्जित किया। माध्यमिक एवं प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान गगन साहू, द्वितीय पुरस्कार श्री चित्रांश और तृतीय पुरस्कार युगेश ने अर्जित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दृष्टिबाधित कुशल निषाद को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शाला के प्रभारी अधीक्षक त्रिपाठी, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. गुप्ता तथा विद्यालय के स्टाफ, ड्राइंग शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply