दुर्ग ।। भारतीय किसान संघ जिला दुर्ग की कार्यकारिणी बैठक संघ कार्यालय दुर्ग में रखी गई थी जिसमें भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि डॉ विशाल चंद्राकर, प्रदेश संगठन मंत्री श्री तुलाराम ढीवर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री टेकेंद्र चंद्राकर, जिला अध्यक्ष लोकेंद्र बंछोर, उपाध्यक्ष मुकेश हरमुख, मंत्री अशोक हरमुख, सह मंत्री केदार चंद्राकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल देवांगन, योगेंद्र साहू, राजेंद्र दिल्लीवार दुर्ग वि. खंड अध्यक्ष भागवत पटेल , सदस्य लक्ष्मण देशमुख उपस्थित थे,
बैठक में चर्चा के मुख्य विषय निम्न प्रकार से थे-
सर्वप्रथम संगठन मंत्री तुलाराम द्वारा भारतीय किसान संघ के रीति नीति एवं कार्य करने की शैली के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया तत्पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई जिसमें
1. 28 एवं 29 अगस्त को होशंगाबाद के वन खेड़ी ग्राम में जैविक खेती अभ्यास वर्ग रखा गया है जिला अथवा ब्लाक कार्यकारिणी से जो सदस्य जाना चाहते हैं और जैविक खेती में रुचि रखते हैं वह संपर्क कर सकते हैं।
2. 3 ,4 एवं 5 सितंबर को भारतीय किसान संघ के महिला कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग उज्जैन में रखा गया है।
3. भारतीय किसान संघ के बीज आयाम का अखिल भारतीय कार्यक्रम 13, 14 एवं 15 अगस्त को शाम तक राजस्थान के कोंटा में रखा गया है।
4. 17 एवं 18 सितंबर को भारतीय किसान संघ के प्रांत का अभ्यास वर्ग दुर्ग जिले में होना तय हुआ है जिसमे जिले के (तीनों विकासखंड दुर्ग, धमधा एवं पाटन) सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा है।
इसके पश्चात अखिल भारतीय प्रतिनिधि डॉ विशाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में संगठन के विस्तार एवं किसानों की अनेकानेक समस्याएं जैसे अघोषित बिजली कटौती, खाद की कमी जैसी समस्याओं को संबंधित विभाग में ज्ञापन सौंपकर किस प्रकार दूर किया जा सकता है एवं किसान किस प्रकार स्वावलंबी बने जैसी सार्थक चर्चाएं हुई।





