आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक होगा हर घर झण्डा कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें

बेमेतरा // आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झण्डा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले में इस कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने अधिकारियों को विशेष तैयारी के निर्देश दिए हैं। राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गाँव से लेकर शहर तक हर घरों में तिरंगा फहराने के लिए उन्होंने सभी से अपील भी है।


जिले में सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देश भक्ति की भावनाओं को विकसित करने के साथ देश के प्रति समर्पित रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने हर घर झण्डा कार्यक्रम अंतर्गत सतत मानिटरिंग के लिए सभी अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देश अनुरूप अपने स्तर पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। कलेक्टर ने राष्ट्र ध्वज के मानकों का पालन करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंचों एवं पंचायत के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्तर पर प्रत्येक गांव में झण्डा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करना, स्थानीय स्वसहायता समूह को झण्डों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित एवं भागीदारी  सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने झण्डे की खरीदी के लिए समूहों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए हैं। समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में झण्डा फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने पाम्पलेट, बैनर सहित अन्य प्रचार माध्यमों की सहायता से स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर झण्डा कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में काम करने कहा है।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply