राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन-कन्या छात्रावास कोबिया से जांता स्थानांतरित

शेयर करें

बेमेतरा // राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन अंतर्गत जिले के बेमेतरा विकासखंड में विगत सत्र 2010-11 से कन्या छात्रावास संचालित है। यह योजना बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने/सुदूर अंचल की बालिकाओं को माध्यमिक शिक्षा (कक्षा 9 से 12) प्राप्त करने में सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निःशुल्क आवासीय व्यवस्था है। पूर्व में यह छात्रावास कोबिया में संचालित रहा है किन्तु वर्तमान सत्र 2022-23 से ग्राम जांता विकासखण्ड-बेमेतरा में संचालित होगी।

Advertisements
Wishes

छात्रावास में प्रवेश हेतु बेमेतरा विकासखण्ड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की छात्राएं जो कक्षा 9 वीं से 12 वीं में शासकीय शालाओं में अध्ययनरत हो, पात्र होंगी। यह छात्रावास शासकीय तथा निःशुल्क है।

संबंधित वर्ग/परिवार के पालक/छात्राएं प्रवेश हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कक्ष क्रमांक 05 में सम्पर्क कर सकते हैं। कन्या छात्रावास में प्रवेश लेने वाली छात्राएं हाईस्कूल व हायरसेकेण्डरी स्तर की शिक्षा, शासकीय हाईस्कूल जांता व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओड़िया में प्राप्त करेंगी। अधिक जानकारी के लिए +91-9893874343 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply