छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष बने लखन लाल साहू

शेयर करें

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष बने लखन लाल साहू

दुर्ग ।। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने लखन लाल साहू के विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालीन अनुभव को रेखांकित करते हुए प्रदेश साहू संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किए हैं।यह नियुक्ति उनके सामाजिक,राजनैतिक,शैक्षिक ,अधिकारी कर्मचारी संगठनों एवम् सर्व समाज हेतु समाजिक समरसता के क्षेत्र में दीर्घकालीन अनुभव को रेखांकित करते हुए की गई है।वे पूर्व में जिला साहू संघ दुर्ग के संगठन सचिव,संयोजक, महामंत्री,दो बार उपाध्यक्ष एवम् प्रदेश में दो बार संयुक्त सचिव रह चुके हैं। लंबे समय तक सांसद दुर्ग के निज सचिव भी रहे। वर्तमान में जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित शासकीय जे आर डी शास बहु उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में उप प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा है कि लखन लाल साहू राज्यपाल सम्मान प्राप्त शिक्षक हैं।उनके दीर्घ अनुभव का लाभ समाज को सभी क्षेत्रों में मिलेगा। श्री साहू के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनयन से प्रदेश,संभाग ,जिला, तहसील, परिक्षेत्र एव ग्रामीण पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू,शांतनु साहू ,महामंत्री टहल साहू, उपाध्यक्ष सनद बंटी साहू, प्रमोद साहू, यमला साहू जिलाध्यक्ष राजेश साहू, रामकुमार साहू ,किशोरी साहू कार्यकारी अध्यक्ष यतीश साहू सलाहकार अयोध्या प्रसाद, डॉ जी आर साहू,महामंत्री प्रेमलाल साहू, तहसील अध्यक्षगण अश्वनी साहू ,रामखिलावन,चंद्रभूषण,श्यामलाल,हरिद्वारिका,संतोष,डॉ देवशरण,प्रीतम,पंचराम,डॉ टीकम, टी आर साहू,अनुरूप साहू,कृष्णा,सीताराम ,जगदीशसाहू,पुष्पा,अनुरूप ,शोभाराम,आनंद,लोकेश, डॉ पीताम्बर, मंजू साहू, नूतन,विजयलक्ष्मी, हेमा साहू देवीश्री ,रंजना, सतरूपा,मंजू, नूतन, विजयलक्ष्मी, सरोज, दानेश्वरी,जयंती, तृप्ति ,गयावति, डॉ दीपाली, डॉअम्बाली,आकाश आदि हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आम नागरिकों का भरोसेमंद मंच, ड्राइविंग लाइसेंस की शिकायतों का हुआ समयबद्ध समाधान
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपरिवहन विभाग की त्वरित कार्रवाई से हितग्राहियों को मिली राहत, शासन की पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली पर जताया विश्वास रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में…

    और पढ़ें
    एक वर्ष तक परिजनों की तलाश के बाद किया गया फॉस्टर केयर प्लेसमेंट
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // एक वर्ष पहले बालोद रेलवे स्टेशन पर भटकता हुआ मिला नौ वर्षीय बालक आज एक नए परिवार के स्नेह और सुरक्षा के बीच अपने जीवन की नई…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *