विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा का चेहरा कमल एवं नरेंद्र मोदी का नेतृत्व में लड़ा जाएगा

शेयर करें

भिलाई // प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गलत किया है तो उन्हें भी जेल जाना होगा। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। प्रदेश में हुए निर्भया कांड में एक भी बयान कांग्रेस पार्टी का नहीं आना दुर्भाग्य जनक है। आतंकवादी हाफिज सईद कि पसंदीदा पार्टी कांग्रेस है। वर्ष 2023 का चुनाव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा की ओर से चेहरा पार्टी का चिन्ह कमल एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उपरोक्त बातें बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं प्रदेश के संगठनसह प्रभारी नितिन नवीन ने आज प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता के दौरान कही।नितिन नवीन ने कहा कि प्रदेश संगठन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता बनकर राष्ट्र भावनाओं को ध्यान में रखते हुए समूचे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेगा।राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन l

उन्होंने कहा कि पहली बार देश में आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। जिसके कारण एनडीए से बाहर भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी आग्रह किया कि प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की आबादी 32% है। इसलिए आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होने के •कारण समाज एवं राज्य को भी प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उसे ध्यान में रखते हुए पार्टी से अलग हटकर छत्तीसगढ़ के विधायकों कभी उन्हें समर्थन मिलना चाहिए।
प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त

नितिन नवीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है बालू माफिया कोल • माफिया का राज चल रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहयोगी इन घोटालों में संलिप्त है। राज्य की जनता से माफी मांगने की बजाए राज्य सरकार आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। उन्हें चुनौती देता हूं कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें यदि कार्रवाई करने से बचते हैं तो यह प्रमाणित होता है कि सरकार भी इन लोगों के साथ शामिल है। विगत दिनों महिला उत्पीड़न के कई मामले हुए परंतु कांग्रेस की ओर से एक भी बयान नहीं आया और ना ही उनके पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की ओर से कुछ कहा गया कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता केवल घड़ियाली आंसू बहाने में लगे हुए हैं वैसे भी आतंकी हाफिज सईद की पसंदीदा पार्टी कांग्रेस । उदाहरण के तौर पर कहा कि एक पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस दूसरे राज्य में पहुंच गई बिना कोई औपचारिकताएं के जबकि छत्तीसगढ़ में हो रही घटना के लिए पुलिस तत्पर नहीं है।

सूर्यकांत तिवारी द्वारा दिए गए बयान पर नितिन नवीन ने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में है जांच करें और दोषियों पर कार्यवाही करें उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश की सड़कों की बदहाली स्थितियां है। केवल प्रदेश सरकार का ध्यान भ्रष्टाचार में लगा हुआ है इसलिए उन्हें सड़कें बनाने की चिंता नहीं है।

विधानसभा चुनाव 2023 भाजपा का चेहरा कमल, उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चेहरा कमल एवं नरेंद्र मोदी का नेतृत्व में लड़ा जाएगा सबका विकास सबका साथ सबका विश्वास के साथ यह चुनाव लड़ा जाएगा। प्रदेश में आक्रमक नेतृत्व के सवाल पर कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आक्रमक है। प्रदेश में आईटी की जारी रेड के सवाल पर कहा कि जो करेगा वह भरेगा यदि भूपेश ने किया है तो उन्हें जेल जाना होगा। बैठक पश्चात् सभी सदस्यों को रुद्राक्ष व तुलसी के पौधे भेंट किए गए l

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply