नगरीय निकाय व जनपद पंचायत स्तर पर होगा राशनकार्ड हेतु शिविर का आयोजन

शेयर करें

बेमेतरा // आमजनों के राशनकार्ड-खाद्यान्न संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं विभागीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु नगरीय निकाय, विकासखण्ड, तहसील स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। खाद्य अधिकारी बेमेतरा ने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक सोमवार को समस्त नगरीय निकाय के मुख्यालयों मे शिविर का आयोजन किया जायेगा, इसके लिए सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक एवं राशनकार्ड प्रभारी नगरीय निकाय जिला-बेमेतरा को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में प्रत्येक मंगलवार को समस्त विकासखण्ड मुख्यालय के जनपद पंचायतों में संबंधित सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक एवं राशनकार्ड प्रभारी जनपद पंचायत जिला-बेमेतरा को नियुक्त किया गया है और प्रत्येक बुधवार को समस्त तहसील मुख्यालय में सहायक खाद्य अधिकारी/खाद्य निरीक्षक एवं राशनकार्ड प्रभारी जनपद पंचायत जिला-बेमेतरा को नियुक्त किया गया है। शिविर स्थल में संबंधी सहायक खाद्य अधिकारी/खाद्य निरीक्षक द्वारा आवेदकों से राशनकार्ड संबंधी आवेदन, सदस्य जोड़ने/अंतरित करने व खाद्यान्न प्राप्ति से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार तत्काल निराकरण किया जायेगा।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *