समय से पहले हो जाना चाहिए सभी नालियों सफाई – देवेंद्र यादव

शेयर करें

भिलाई // नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सभी प्रमुख नालियों की सफाई कराई जा रही है। शहर में बारिश के सीजन में नालियां उफान पर ना आए और ना ली नालियों का पानी गली और लोगों के घरों में ना भरे। इसके लिए बारिश शुरू होने से पहले ही शहर के सभी प्रमुख नालियों की सफाई कराई जा रही है। पहली बार ऐसा हो रहा है,जब शहर के सभी नालियों की सफाई पूरी तरह से की जा रही है।

सफाई काम का निरीक्षण करने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र गत दिनों नालियों की सफाई काम का निरीक्षण करने केलिए पहुंचे। खुर्सीपार क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सभी प्रमुख नालियों की सफाई कराई जा रही है। निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देेश दिया कि बारिश आने से पहले ही क्षेत्र की सफाई नालियों की पूरी तरह से सफाई कर ली जाए। ताकि बारिश कि दिनों में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो सकें।

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने पूरे काम का जायजा लिया। तब अधिकारियों ने बताया कि खुर्सीपार की सभी प्रमुख नालियों की सफाई की जा रही है। जल्द ही यह काम भी पूरा हो जाएगा। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव क्षेत्र के नागरिकों से भी मिले। लोगों ने उनका आभार जताया और कहा कि हर साल बारिश के सीजन में घरों में और गलियों में नालियों का पानी बहता है। नालियों की सफाई नहीं होने से निकासी ठीक से नहीं हो पा रही थी। लेकिन आप के पहल से सभी प्रमुख नालियों की पूरी तरह से सफाई कराई जा रही है। इससे अब बारिश के सीजन में गली व घरों में पानी भरने की कोई चिंता नहीं रहेगी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ खुर्सीपार ही नहीं बल्की टाउनशिप और अन्य सभी नालियों की पूरी तरह से सफाई की जा रही है। पहली बार ऐसा हुआ है जब चैनमाउंटेन नाले के अंदर उतार कर नाले को साफ किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के नालियों को काफी लाभ मिलेगा और बाढ़ व आपदा जैसी संकट की आशंका नहीं होगी।

जल्द करें सफाई

बारिश के दिनों में कई क्षेत्र में पानी भर जाने की शिकायत हर साल मिलती है। इसलिए इस साल समय से पहले ही सभी प्रमुख नालों की सफाई काम शुरू कराएं हैं, ताकि नाले साफ हो जाएंगे तो पानी की निकासी बेहतर तरीके से होगी और बाढ़ व आपदा जैसी संकट की आशंका नहीं होगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply