जिले में 3 हजार 200 मीट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति की गई, पोटाश एवं यूरिया खाद भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

शेयर करें

राजनांदगांव // कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि बारिश शुरू हो गई है और यह किसानों के खेती-किसानी का महत्वपूर्ण समय है। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध है। शासन द्वारा खाद एवं बीज की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। किसानों किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में 3 हजार 200 मीट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति की गई है। वहीं पोटाश एवं यूरिया खाद भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और लगातार खाद की आपूर्ति जारी है।

Advertisements
KWBD

उन्होंने कहा कि खाद के निजी विक्रेताओं द्वारा खाद की कालाबाजारी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निजी विक्रेताओं के दुकानों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग, राजस्व के अधिकारियों, डीएमओ एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने उक्ताशय के निर्देश आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि जिले में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण किया जाना है। इसके लिए अच्छी गुणवत्ता के जामुन, मुनगा, आम, आंवला सहित फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाएं। फसलचक्र परिवर्तन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। सुपोषण अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि एनीमिक महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि सी-मार्ट में वेबसाईट का उपयोग करते हुए महिला स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं की आपूर्ति करना है। उनके द्वारा बनाए गए आम का अचार एवं अन्य गुवत्तापूर्ण उत्पाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने छुईखदान विकासखंड में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हिन्दी माध्यम के विद्यालय में जहां हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं वहां हिन्दी माध्यम की पढ़ाई अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। कोविड-19 संक्रमण के चौथी लहर को ध्यान में रखते हुए कोविड टीकाकरण के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी जनपद सीईओ जिले में बोरवेल खुले न हो यह सुनिश्चित करें। सभी विभाग प्रमुख से उन्होंने कहा कि पेंशन के प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। शीघ्रतापूर्वक इसका निराकरण करें। बारिश को ध्यान रखते हुए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश से सुरक्षा के लिए एन्टीवेनम दवाई आवश्यक रूप से रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने बिजली गिरने के संबंध में जानकारी के लिए दामिनी एप्प के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जनचौपाल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री के लिए अब चौहद्दी की अनिवार्यता नहीं है। इसके संबंध में जनसामान्य को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भू-अर्जन एवं मुआवजा वितरण की स्थिति की जानकारी ली।

जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि गौठान में गोबर खरीदी के कार्यों में तेजी लाएं तथा आवश्यक संरचना का निर्माण कर समूह की महिलाओं के लिए आजीविका गतिविधि प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के निर्माण कार्य में गति लाएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम अरूण वर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ओएसडी, एसडीएम एवं सभी जनपद सीईओ जुड़े रहे।

  • Related Posts

    शहीदों की स्मृति में सोनपुर में बनी शौर्य वाटिका, 37 शहीद परिवारों का हुआ सम्मान
    • August 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जिले के वीर बलिदानियों की पावन स्मृति को संजोने और उनकी शौर्यगाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के…

    और पढ़ें
    शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार
    • August 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शिशु जीवन का वह नाजुक चरण है, जहाँ सही पोषण और स्वास्थ्य देखभाल उनके भविष्य की दिशा तय करती है। भारत जैसे विकासशील देश में 0 से 5…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *