प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य जांच

शेयर करें

बेमेतरा // जिला बेमेतरा में कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान के मार्गदर्शन में कल जिले के शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में शहर के निजी केंद्रों के स्त्री रोग विशेषज्ञों के द्वारा गर्भवती माताओं की जांच की गई एवं समस्त गर्भवती की सोनोग्राफी जांच जिला चिकित्सालय बेमेतरा एवं निजी सोनोग्राफी संेटर के एक निजी हॉस्पीटल के सहयोग से निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा प्रदाय की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्वक प्रसव पूर्व जांच एवं जटिल प्रकरणों की समय से पहचान व उपचार हेतु प्रत्येक माह यह अभियान चलाया जाता है, जिससे खतरे वाली गर्भवती माताओं का समय पर पहचान कर उपचार किया जा सके। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अन्तर्गत जिले में कुल 577 गर्भवती माताओं की जांच की गई। 102 के माध्यम से निःशुल्क परिवहन की सुविधा प्रदाय किया गया। जिला चिकित्सालय में गर्भवती माताओं को सम्मान स्वरूप श्रीफल एवं स्वल्पाहार प्रदाय किया गया।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे…

    और पढ़ें
    विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
    • August 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सांसद लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *