विधायक महापौर प्रभारी तथा एमआईसी पार्षदों और नागरिको ने लगाये छायादार सैकड़ो पौधे । आज शहर में बिखरी हरियाली:

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आज विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल, छग राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर. एन. वर्मा,सभापति राजेश यादव,पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा,जनप्रतिनियो, निगम अधिकारीगण, पदाधिकारियों व वार्ड नागरिकगण ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज हरिहर दुर्ग के लिए वार्ड 18 जवाहर नगर के खेल मैदान में सैकड़ो पौधा लगाकर संदेश प्रसारित किये।इस मौके पर महापौर परिषद के प्रभारीगण,पार्षदगण,एल्डरमेन व निगम अधिकारीगण के अलावा नागरिकों ने वृक्षारोपण दिवस में अपनी भागीदारी निभाकर नाम पट्टिका के साथ वृक्षारोपण किये।

इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा छग में वृहद पैमाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण किया जा रहा है।वृक्षारोपण से आक्सीजन मिलेगी जिससे जीवन बचेगा,वृक्ष लगाना है और वृक्ष की देखभाल भी करना है ताकि वृक्ष सुरक्षित रहे।वृक्ष लगना जीवन मे सबसे पुण्य का काम है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा पेड़ लगाने से प्रकृति सुन्दर होगा।पेड़ से छाया और ऑक्सीजन मिलेगी।पेड़ लगाने से दुर्ग हरियर दूर्ग बनेगा। इसलिए सभी नागरिक एक पेड़ अवश्य लगाए।छग राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन. वर्मा ने कहा पेड़ लगाए और उसका संवर्धन करें।लोगो मे पेड़ लगाने में जागरूकता आई है।पेड़ लगाने से छाया और हवा दोनो मिलती है।सभापति राजेश यादव ने कहा कि प्रकृति के संतुलन और मनुष्य जीवन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है।आइए हम सब मिलकर निरतंर बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक कदम उठाएं।

पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा ने कहा स्वच्छ वातावरण सभी व्यक्ति के लिए आवश्यक है परन्तु इसके लिए हम सब को मिल कर प्रयास करना होगा। इसकी शुरुआत आज से की गई है।इस वृक्षा रोपण दिवस के अवसर पर में वार्ड नागरिको को जोड़ा गया है। इसके लिए विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरेश मंडावी ने अपील कर कहा कि दुर्ग शहर के सभी वार्ड निवासीगण अपने-अपने घरों के सामने एक-एक पौधा लगाकर वृक्षारोपण दिवस में अपनी भागीदारी निभाए हैं।वार्ड 18 जवाहर नगर के खेल मैदान में जनजागरुकता के आधार पर विभीन्न प्रकार के पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया है।

इसी प्रकार से पौधा रोपण किये जाने से शहर का वातावरण शुद्ध और बेहतर होगा। महापौर ने कहा आज यहाॅ पर नीम,अमरुद, जामुन, मुनंगा के साथ करन,अकेशिया कुसुम कचनार,मुगा,बादाम,पीपल जैसे छायादार और फलदार पौधा लगाया गया है।वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर एमआईसी प्रभारी दीपक साहू,संजय कोहले,श्रीमती जयश्री जोशी,हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद श्रीमती निर्मला साहू,पार्षद अमित देवांगन,बिजेंद्र भारद्वाज,बृजलाल पटेल,खिलावन मटियारा, एल्डरमेन राजेश शर्मा,श्रीमती रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता,हरीश साहू,कृष्ण देवांगन,विकास यादव,कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, आर. के.जैन, वीपी मिश्रा, आरके पालिया, प्रकाश चंद थावनी, भीमराव, दुर्गेश गुप्ता,अनिल सिंह, विकास यादव, अनीश रजा, स्वच्छता एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्रही के अलावा वार्ड के नागरिकगण मौजूद थे ।।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply