त्रि-स्तरीय पंचायतां के उपनिर्वाचन-2022 के लिए समय अनुसूची जारी

शेयर करें

कवर्धा // त्रि-स्तरीय पंचायतों के उपनिर्वाचन 2022 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव के लिए समय अनुसूची जारी कर दी गई है। जारी अनुसूची के अनुसार जिले में सरपंच और पंच के कुल 20 रिक्त पदों पर उप चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इसके लिए आगामी 28 जून 2022 को मतदान एवं मतगणना की जाएगी।

Advertisements
KWBD

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से जारी समय अनुसूची के अनुसार शुक्रवार 03 जून को सुबह 10.30 बजे से निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर, सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना तथा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 09 जून 2022 की दोपहर तीन बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 10 जून को सुबह 10.30 बजे से की जाएगी तथा अभ्यर्थिता से नाम वापस 13 जून को दोपहर तीन बजे तक लिया जा सकेगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन तथा उसके उपरान्त अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) शर्मा ने बताया कि (यदि आवश्यक हो तो) 28 जून की सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान किया जाएगा तथा इसके तुरंत बाद मतदान केन्द्रों में ही मतगणना भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर तहसील/खण्ड मुख्यालय में 29 जून को दोपहर 03 बजे से मतगणना कराई जाएगी। इसी तरह सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच, सरपंच/जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में जून को सुबह 09 बजे से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिले में कुल 20 रिक्त पदों पर मतदान किया जाएगा। इनमें 9 सरपंच और पंच के 11 रिक्त पद शामिल है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा…

    और पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जिला दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *