परिवहन सुवधिा केन्द्र स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित

शेयर करें

बेमेतरा // छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका-2022 जारी किया गया है। तद्नुसार लर्निंग लायसेंस बनाये जाने हेतु परिवहन सुविधा केन्द्र खोला जाना है। छ.ग. शासन परिवहन विभाग द्वारा जिला बेमेतरा हेतु अधिकतम 12 परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है। परिवहन सुविधा केन्द्र खोलने हेतु इच्छुक व्यक्ति/संगठन/संघ/पंजीकृत स्व-सहायता समूह/सहकारी समिति/विविध ईकाईयों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

Advertisements
KWBD

इसके लिए आवदेन पत्र प्रस्तुत करने की प्रारम्भ तिथि 27 मई 2022, आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जून 2022, आवेदन पत्र पेटी खोलने तथा आवेदनों की छंटनी तिथि 13 जून 2022, आवेदन पत्रों की छंटनी पश्चात् पात्र आवेदकों की सूची जारी करने की तिथि 15 जून 2022, दावा आपत्ति करने की तिथि 16 जून से 17 जून 2022, पात्र आवेदकों के प्रस्तावित स्थलों का भौतिक निरीक्षण 18 जून से 24 जून 2022, भौतिक निरीक्षण पश्चात पात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन की तिथि 25 जून 2022 तक निर्धारित किया गया है।

आवेदन पत्र का निर्धारित शुल्क 200 ऑनलाईन के माध्यम से जमा किया जावेगा। आवदेन पत्र कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी, शासकीय आई.टी.आई. भवन, कोबिया, बेमेतरा में रखे गये ड्राप्ट बाक्स में कार्यालयीन समय में जमा किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्र का प्रारूप वेबसईट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों का चयन परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका-2022 के अनुसार किया जाएगा।

  • Related Posts

    स्कूल परिसरों के पास तंबाकू बेचने वाले 15 दुकानदारों पर हुई कड़ी कार्रवाई
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है।…

    और पढ़ें
    विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ आज औद्योगिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास का उद्देश्य केवल नए उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश, आधुनिक तकनीक और…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *