बेमेतरा // श्रम विभाग के अंतर्गत मंडल के माध्यम से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला बेमेतरा के पंजीकृत श्रमिकों को लाभ प्रदाय किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत मिनीमाता महतारी जतन योजना में 49 हितग्राहियों को राशि 9 लाख 10 हजार एवं मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 08 हितग्राहियों को राशि 8 लाख रुपये की सहायता राशि से लाभान्वित किया गया।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत संचालित असंगठित प्रसूति सहायता योजना में 138 हितग्राहियों को राशि 27 लाख 60 हजार ठेका श्रमिक घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना में 12 हितग्राहियों को राशि 2 लाख 40 हजार एवं असंगठित मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 05 हितग्राहियों को राशि 5 लाख रुपये की सहायता राशि से लाभान्वित किया गया। इस प्रकार वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 212 हितग्राहियों को 52.10 लाख राशि की सहायता प्रदाय किया गया। विगत वित्तीय वर्ष 2021-22 में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में संचालित विभिन्न योजनाओं में कुल 2 करोड 4 लाख रूपये एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में संचालित विभिन्न योजनाओं में कुल 48.15 लाख रूपये श्रमिकों के खातों में अंतरण किया गया।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित मिनीमाता कन्या विवाह योजना/राजमाता विजयाराजे कन्या विवाह योजना को अधिक्रमित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 01 मई 2022 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना प्रारंभ किया गया। इस योजना में पंजीकृत श्रमिक के 02 पुत्रियों हेतु शिक्षा, रोजगार या स्वरोजगार एवं विवाह हेतु राशि 20 हजार रुपये सहायता दिये जाने का प्रावधान है। इसके पात्रता हेतु मंडल में कम से कम 01 वर्ष पहले श्रमिक के रूप में माता या पिता का पंजीयन होना जरूरी है। वही बेटी 18 से 21 वर्ष हो तथा अविवाहित होने चाहिए। इसके अलावा पुत्री दसवी कक्षा उत्तीर्ण हो, जीवित बैक खाता हो, श्रमिक माता या पिता 01 वर्ष की अवधि में कम से कम 90 दिन तक वर्तमान में कार्यरत होने चाहिए। इस योजना का जिले में काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रहा है। जिसमें अब तक 271 आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें 13 हितग्राहियों को 2 लाख 60 हजार रुपये प्रदाय किया जा चुका है। शेष प्राप्त आवेदनों का जांच उपरांत पात्र हितग्राहियों को तत्काल योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। इसी प्रकार दूसरी नवीन योजना मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में जिले में पंजीकृत 59 से 60 वर्ष के 167 हितग्राही पात्र है। ऑनलाईन आवेदन प्राप्त होने पर एकमुश्त राशि 10 हजार रुपये का तत्काल सहायता प्रदान कर लाभान्वित किया जायेगा।






