शिवनाथ उद्वहन सिंचाई योजना-भूमिगत पाईप डालकर नहर का निर्माण

शेयर करें

बेमेतरा // शिवनाथ उद्वहन सिंचाई योजना बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम जौंग में स्थित है। इस योजना से पूर्व में ग्राम जौंग व रॉका के कृषकों को ही सिंचाई का लाभ होता था। शिवनाथ उद्वहन सिंचाई योजना का नहर रिमाडलिंग एवं लाईनिंग व नहर विस्तार कर ग्राम जेवरा व करही के लिए पानी उपलब्ध कराने का एक कठिन संकल्प जल संससाधन विभाग ने किया। नहर विस्तार में लगभग 850 मी. भूमिगत पाईप लाईन जो 15 से 16 फीट गहराई में बिछाकर कर सिमगा कवर्धा राष्ट्रीय राजमार्ग के आवागमन को बिना अवरूद्ध किये पुसअप के माध्यम से भूमिगत पाईप डालकर नहर का निर्माण किया। निर्माण पश्चात् ग्राम जेवरा के महामाया तालाब व करही जलाशय में नहर के माध्यम से पानी भरने का टेस्ट किया गया। सफलतापूर्वक दोनों तालाब तक पानी पहुंचाया गया।

Advertisements
KWBD

ग्राम जेवरा व करही के ग्रामीणों में खुशी व्याप्त व शिवनाथ उद्वहन सिंचाई योजना से बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम जौंग, जेवरा व करही तथा बेरला विकासखण्ड के ग्राम रॉका के कृषकों को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगा। इस योजना से ग्राम जौंग में 150 हेक्टेयर, ग्राम रांका में 275 हेक्टेयर व ग्राम जेवरा में 125 हेक्टेयर में खरीफ सिंचाई होगी। इस प्रकार सीधे 550 हेक्टेयर में खरीफ सिंचाई होगी, साथ ही साथ इस योजना से करही जलाशय को भरा जायेगा, जिससे ग्राम करही व झलमला के 150 हेक्टेयर में भी सुगमता से सिंचाई सुविधा प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    हरेली प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पशुधन के सम्मान और खेती-किसानी के गौरव का पर्व – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी महक, खेत-खलिहानों की परंपराएं, लोकगीतों की स्वर लहरियां, मांदर की थाप, गेड़ी का उल्लास और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू – प्रदेश के…

    और पढ़ें
    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री एवं उनके परिजनों को दी गृह प्रवेश और हरेली तिहार की शुभकामनाएं रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हरेली तिहार के पावन अवसर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *