भिलाई भाजपा सोशल मिडिया प्रभारीयो की बैठक संपन्न

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के सभी 10 मंडलो के मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी तथा सभी मोर्चों के जिला मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी एवं उनके मंडल प्रभारियों की आवश्यक बैठक सेक्टर 5 में संपन्न हुई आज की इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता राकेश पांडेय भाजपा भिलाई जिला के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू एवं विशेष अतिथि के रूप में जिला मंत्री मंजूषा साहू जिला आई टी सेल प्रभारी संतोष सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा उपस्थित हुए

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। आज की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के मीडिया तंत्र एवं सोशल मीडिया को और मजबूत करना तथा कामकाज में कसावट लाने के लिए रखी गई। इस अवसर पर राकेश पांडेय जी ने अपने उतबोधन मे कहां की किसी भी पार्टी के लिए उसका मीडिया तंत्र और सोशल मीडिया का मजबूत होना अति आवश्यक है क्योंकि हम सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से ही जनता के बीच में अपनी बात अच्छे तरीके से रख पाते हैं और जनहित के मुद्दों को उठा पाते हैं राकेश पांडेय जी ने सभी मीडिया प्रभारियों एवं सोशल मीडिया प्रभारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी को जिला मीडिया एव जिला सोशल मीडिया के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा मंडल स्तर के हर एक कार्यक्रम की प्रेस रिलीज मीडिया में देनी होगी तथा सोशल मीडिया पर उसे अच्छे ढंग से रखना होगा।


प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया हमारे लिए जनता के बीच अपनी बात रखने एक सफल माध्यम है इसे हमें और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करना होगा आज तक आप सभी ने अच्छा काम किया है लेकिन आप सभी को और अच्छा करने की आवश्यकता है जिसे हम ज्यादा से ज्यादा मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच में अपनी बात रख सके और जनहित के मुद्दों को उठा सके एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमो एवं गतिविधियों की जानकारी जनता के बीच में पहुंचा सके।

आज की इस बैठक में भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव को देखते हुए आप लोगों को और ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है जिससे हम जनता के बीच में जाकर अपनी बात अच्छे से रख सकें और इसके लिए सबसे बेहतर माध्यम होता है मीडिया एवं सोशल मीडिया जिसकी जिम्मेदारी प्रभारी के रूप में आपको सभी को दी गई है।कार्यक्रम का संचालन पूरब मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया तथा आभार प्रर्दशन पूरब मंडल महामंत्री कबीर साहू ने किया।

आज की इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आई टी सेल सहप्रमुख जाकिर हुसैन, संजय अग्रवाल मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, राजीव पांडेय, विजय जायसवाल, भाजयुमो अध्यक्ष शरद सिंह, पूरब मंडल महामंत्री कबीर साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष परघनिया, भाजयुमो मीडिया प्रभारी कुबेर शर्मा, किसान मोर्चा से अयोध्या देशलहरे, प्रमोद वर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा से लकेश्वर कोशरे, महिला मोर्चा से रूपा दलाई, मंडल मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी पतंजलि झा, शुभम राव, बाल्मीकि सिंह, राकेश शर्मा, रवि कश्यप, ब्रिजेश जायसवाल, अश्वनी गौतम, संतोष ठाकुर, आशीष शुक्ला, सुजीत यादव, अनिल सोनकर, शुभम चिंचुलकर, विवेक जायसवाल, जवाहर चौहान, केशव कुमार ,ऋषभ कुंटे, रवि नायक, महेंद्र यादव, अभिषेक पांडेय, मनीष चौधरी, राज मंगराज, दुर्गेश पाल, रवि गणवीर, देवनारायण देवांगन, जितेंद्र साहू, हर्ष वशिष्ठ, हर्षित कौशिक, रज्जु निषाद, आकाश देशमुख, सतीश दुबे, शैलेश अवस्थी, लोकेश सोनी, सौरभ पारधी, रवि वर्मा,सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कोरिया जिला के पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कोयला जब्त किया है।…

    और पढ़ें
    नई औद्योगिक नीति से उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया हुई सरल, पारदर्शी और समयबद्ध
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *