निगम की तोडूदस्ता ने ढहाई केम्प 2 मटन मार्केट में अतिक्रमण कर बनाई दुकानें-जोन 3 की राजस्व और विशेष तोडूदस्ता की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने निगम की टीम द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त शहर को अवैध कब्जों से मुक्त करने के साथ ही स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने की दिशा में प्रयासरत हैं व इसके लिए वे निगम की गठित बेदखली टीम को निर्देश दे रखे हैं। वहीं आयुक्त ने निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं भी अतिक्रमण की शिकायत आती है तो उनका निरीक्षण कर वास्तविकता का पता लगाए और जल्द बेदखली कार्रवाई की जाए।

Advertisements
KWBD

आज निगम की तोडूदस्ता ने जोन 3 क्षेत्रांतर्गत केम्प 2 शीतला कॉम्पलेक्स के पास मटन मार्केट में तोड़फोड़ की कार्यवाही की। वहां के व्यवसायियों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोगों द्वारा मटन मार्केट में बाजार की अतिरिक्त खाली जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है और दुकान का निर्माण कर मांस का विक्रय किया जा रहा है। मार्केट में अतिक्रमणकारियों द्वारा लंबे समय से लगभग 10 बाई 8 की दो दुकानें बनाकर मांस बेचा जा रहा था। आज जोन 3 आयुक्त येशा लहरे के दिशा-निर्देशन में निगम की तोडूदस्ता ने छावनी पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी से दो व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर बनाई गईं दुकानों को ढहाया गया। उल्लेखनीय है कि नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया जा रहा था। आज राजस्व विभाग और विशेष तोडूदस्ता की टीम के संयुक्त प्रयास से अतिक्रमण को हटाया। तोड़फोड़ कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सोरी, रोहित यादव, मनहरण साहू व दिनेश सहित जयंत मेश्राम आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    हरेली प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पशुधन के सम्मान और खेती-किसानी के गौरव का पर्व – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी महक, खेत-खलिहानों की परंपराएं, लोकगीतों की स्वर लहरियां, मांदर की थाप, गेड़ी का उल्लास और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू – प्रदेश के…

    और पढ़ें
    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री एवं उनके परिजनों को दी गृह प्रवेश और हरेली तिहार की शुभकामनाएं रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हरेली तिहार के पावन अवसर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *