राजनादगाव // भाजपा किसान मोर्चा एवम जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के आव्हान पर जिले के छुरिया मंडल के सेवा सहकारी समिति मर्यादित लालूटोला में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जिसमे मुख्यवक्ता के रूप में मंडल भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव ने किसानों के 9 सूत्रीय मांगो को लेकर सोसायटी में खाद बीज को लेकर तत्काल व्यवस्था किया जाए , गुणवत्ताविहीन वर्मी कम्पोस्ट खाद खरीदने की अनिवार्यता समाप्त किया जाए सोसायटी में धान बीज के साथ दलहन तिलहन उपलब्ध किया जाए

किसानों का दो वर्ष की बोनस अपने वचन पत्र में किये गए वादे के अनुसार तत्काल दिया जाए,खरीफ फसल धान के जगह दलहन तिलहन की फसल बोने के एवज में 1000 प्रति क्विंटल भुगतान राजीव ग़ांधी न्याय योजना के तहत तत्काल किया जाए इस अवसर पर मुख्य रूप से किरण वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया अशोक मरकाम मंडल मंत्री महेश चंद्रवंशी सरपंच लालुटोला श्रीमती शकुन गंधर्व सरपंच भंडारपुर घासी धनकर पूर्व सोसायटी अध्यक्ष महाराजपुर रमेश धनकर, कुमदास साहू, राजकुमार सिन्हा, रेखा राम, सिया राम पटेल, दुर्योधन साहू, बोदूराम यादव, सालिक राम यादव, अशोक कुमार, काशी राम कंवर, कन्हैया दास साहू, हेमचंद सोरी, द्वारिका राम, नंदलाल, नेकू राम साहू, सुंदर साहू, चैतु साहू सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे






