जामुल // क्षेत्रिय ग्रामीण महासभा सुत सारथी समाज की बैठक सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 10 देवनगर जामुल मे रखा गया था । जिसमें ग्रामीण अंचल से 12गांव के स्वजातीय सुत सारथी समाज के लोगों ने भाग लिया । बैठक में विशेष चर्चा समाज की विकास एवं समाज के लोगों को एक सुत्र में संगठित करके समाज को मजबूती प्रदान करने एवं समाजिक काय॔ को गति प्रदान करने बाबत चर्चा हुआ ।तथा समाजिक पदाधिकारियों का सर्व सहमति से गठन किया गया। जिसमें नवनिवाचित पदाधिकारियों को चुने गये है ।
अध्यक्ष अनिल सारथी, सहध्यक्ष चंद्रीका बघेल, उपाध्यक्ष शंभु सारथी, सचिव चंद्रभान सारथी, सहसचिव मनहरन सागर, कोषाध्यक्ष नंदकुमार सारथी, आशाराम सारथी, चपरासी खेमलाल सारथी, संतुराम सारथी तथा वरिष्ठ सलाहकार राधेश्याम सारथी, बंसत सारथी, बंशीलाल सारथी, संतोषी सारथी, शिव सारथी एवं डोमार सारथी को समाज की ज़िम्मेदारी दी गई।






