जामुल ।। नगर पालिका जामुल में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्वीकृति मिलने पर अहिवारा विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार का आभार प्रकट किया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद सरोजनी चन्द्राकर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनीता चेंनेवार पार्षद संजय देशलहरे ,पार्षद अश्विनी लेख राम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
मंत्री रुद्र गुरु ने कहा जब से कॉंग्रेस की सरकार बनी है । जामुल में महाविद्यालय बन रहा है, सुरडुंग से रिंगनी मार्ग का चौड़ीकरण और मुख्यमंत्री की घोषणा से वार्डो में विद्युत पोल तालाबों का सौन्दर्यीकरण हाई स्कूल का जीर्णोद्धार बहुत सारी घोषणाये है जिसे पूरा किया जाएगा और जामुल निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ता जायेगा।













