बस एक फोन कॉल पर घर पर मिलेगा प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करके 13 सेवाओं का उठा सकेंगे लाभ, कॉल सेंटर से जरूरी सेवाओं का घर बैठे मिलेगा लाभ

शेयर करें

भिलाई // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गयी मुख्यमंत्री मितान योजना भिलाई निगम क्षेत्र में शुरू हो गई। जिसके तहत तीन मितान नियुक्त किए जा चुके हैं जिसमें योजना के तहत महज चंद घंटों में प्रमाण पत्र लोग प्राप्त कर रहे है। जिसमें सर्व प्रथम मितानो के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र सहित 13 प्रकार के प्रमाण पत्र घर जाकर प्रदान किये जा रहे है गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 01/05/2022 से प्रदेश के सभी 14 निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की है। जिसमें कुल 13 प्रकार के प्रमाण पत्र महज कुछ ही समय में घर बैठे प्राप्त किये जा सकेगे। जैसे आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, एस सी-एस टी. जाति प्रमाण पत्र, ओ.बी.सी. जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं सुधार, विवाह प्रमाण पत्र दुकान और स्थापना पंजीयन, नान डिजिटाइज्ड नकल, भूमि सूचना प्रमाण पत्र,

इस सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक जनो को टोल फ्री नंबर 14545 नम्बर पर केवल एक बार कॉल करना है। जिसके पश्चात मितान द्वारा घर पहुंचकर वांछित दस्तावेज प्राप्त किये जाने के बाद शीघ्र प्रमाण पत्र घर पहुंचाकर प्रदान किया जायेगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित कर्मचारी/अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किये गए है। भिलाई निगम के द्वारा क्षेत्र के निवासियों से मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से सरकारी कार्यालय में बार-बार जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। वही इन सब सेवाओं के लिए आम जनता को महज 50 रुपए शासन द्वारा निर्धारित दर मितान को सेवा शुल्क के रूप में प्रदान करना होगा। निगम में हाईटेक योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री मितान योजना से महज कुछ ही घंटों में प्रमाण पत्र मिलेंगे जिसके लिए तीन मितान घर पहुंच सेवा दें रहे है।

  • Related Posts

    राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
    • August 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देशभर में प्रारंभ हुए ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में राज्य…

    और पढ़ें
    नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य में सतत प्रशिक्षण, मॉनिटरिंग और तकनीकी क्षमता विकास पर विशेष जोर
    • August 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वर्तमान समय की आवश्यकताओं और बदलती चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए नए आपराधिक कानून भारत की न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन के वाहक बने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *