निगम कार्यालयों में शनिवार को भी आधार कार्ड की सेवा केंद्र खुले रखने दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई ।। प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वें ने जोन 2 वैशाली नगर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जोन के कर्मचारियों से पेंडिंग कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। सभी कर्मियों को आवश्यक मुलभूत एवं लोक सेवा तथा नागरिकों से सीधे जुड़े हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं अन्य प्रकार के इसी तरह के पेंशन आदि के प्रकरणों को जल्द निपटान के लिए कहा। आयुक्त ने कर्मियों की हाजिरी पंजी का भी अवलोकन किया। साथ ही निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से कार्यालय आने के कड़े निर्देश दिए हैं।

जोन आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि देर से पहुंचने वाले कर्मियों पर आवश्यक कार्यवाही करें। आयुक्त ने वैशाली नगर क्षेत्र में स्थित लोकसेवा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरी सेवाओं की भी जानकारी ली आधार कार्ड बनाने पहुंचे हितग्राहियों से पूछा कि आधार कार्ड कितने समय में बनाकर दिया जा रहा है। लोकसेवा केंद्र में जाकर जानकारी ली कि आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं पेंशन आदि के कितने लंबित प्रकरण है। उन्होंने कहा कि समय सीमा में लोक सेवा केन्द्र के कार्यों को हितग्राहियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी जोन कार्यालयों व मुख्य कार्यालय में शनिवार को आधार कार्ड खुले रखकर सेवा देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply