लेखापाल श्री शुक्ला को दी गई विदाई

शेयर करें

अम्बिकापुर // जिला जनसम्पर्क कार्यालय अम्बिकापुर के लेखापाल राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला को सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा  भावभीनी विदाई दी गई। शुक्ला जनसम्पर्क विभाग में करीब 36 वर्ष की लंबी सेवा के बाद विगत 30 अप्रैल 2022 को अधिवर्षिता पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए। बुधवार को कार्यालय में आयोजित विदाई कार्यक्रम में शुक्ला को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शुक्ला को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

      शुक्ला वर्ष 1986 में सहायक ग्रेड-3 के पद पर भोपाल कार्यालय से जनसम्पर्क विभाग में सेवा प्रारंभ किये थे तथा वर्ष 1991 में भोपाल से जिला जनसम्पर्क कार्यालय अम्बिकापुर में स्थानांतरण पर आए थे। उन्होंने जिला कार्यालय के स्थापना एवं लेखा सहित अन्य शाखाओं में बेहतर कार्य संपादन किया।

      इस अवसर पर संयुक्त संचालक व्ही.के. तिग्गा, सहायक संचालक डी.एस. सिदार, सहायक सूचना अधिकारी सुख सागर वारे, कम्प्यूटर ऑपरेटर संत नायक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सफल समापन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की…

    और पढ़ें
    निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच के लिए जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें-हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है शिकायत दुर्ग // जिले में संचालित अशासकीय (निजी) विद्यालयों द्वारा पालकों को पुस्तकें, गणवेश और अन्य सामग्रियां किसी एक ही निर्धारित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *