सीधी और परिसीमित भर्ती से चयनित 177 पर्यवेक्षकों का पदस्थाना आदेश जारी

शेयर करें

 रायपुर // महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालनालय द्वारा 04 मई को खुली सीधी भर्ती द्वारा चयनित 96 और परिसीमित सीधी भर्ती से चयनित 81 अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी कार्यपालिक अराजपत्रित सेवा में पर्यवेक्षक के पद पर वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2400(वेतन लेवल 6) में नियुक्ति प्रदान करते हुए पदास्थापना आदेश जारी कर दिया गया है। नियुक्त पर्यवेक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा। पदस्थापना आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाईट http://www.cgwcd.gov.in/recruitment पर देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से पर्यवेक्षक के 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई थी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply