नव सृजित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाये जाने के संबंध में शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र किया गया प्रारंभिक सूचना का प्रकाशन

शेयर करें

राजनांदगांव // नव सृजित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाये जाने के संबंध में शासन द्वारा प्रारंभिक सूचना का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में 18 अप्रैल 2022 को किया गया है। नवीन जिला के टे्रसिंग नक्शा की प्रति कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी तथा तहसील कार्यालय के सूचना फलक पर सर्वसाधारण के अवलोकन के लिए चस्पा किया गया है। प्रकाशित अधिसूचना के आधार पर कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला राजनांदगांव द्वारा जिला, अनुविभाग, तहसील, ग्राम पंचायत व ग्राम स्तर से दावा-आपत्ति प्राप्त होने पर 16 जून 2022 तक अभिमत सहित जानकारी प्रस्तुत करने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ एवं गंडई-छुईखदान को निर्देशित किया गया है।
राजनांदगांव जिले के अनुविभाग खैरागढ़ एवं गंडई-छुईखदान तथा तहसील गंडई, छुईखदान एवं खैरागढ़ को समाविष्ट करते हुए नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का सृजन किया गया है। इस प्रकार नवीन जिले को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नाम से संबोधित किया जाएगा। नव सृजित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अपने मातृ जिले राजनांदगांव के कुल क्षेत्रफल 4 लाख 27 हजार 129 हेक्टेयर में से 1 लाख 55 हजार 197 हेक्टेयर क्षेत्रफल के साथ पृथक होकर निर्मित हुआ है। नवीन जिले के उत्तर में कबीरधाम, दक्षिण में जिला राजनांदगांव, पूर्व में जिला बेमेतरा एवं दुर्ग, पश्चिम में जिला बालाघाट मध्यप्रदेश की सीमा लगी हुई है।  

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply