पक्षियों के संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है घोसला

शेयर करें

बेमेतरा // वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण की दृष्टि से पक्षी का घोसला तैयार किया गया है। जिससे धूप एवं बरसात में पक्षी आसानी से निवास कर सके। पक्षी मित्र अभियान के तहत आम नागरिक भी गर्मी के दिनों में अपने घर के आस-पास मिट्टी के पात्र (सकोरा) में दाना पानी रख रहे हैं। पक्षियों को गर्मी से बचाना और उनके भोजन की व्यवस्था करना हम सबका नैतिक दायित्व भी बनता है। वर्तमान में मोबाईल टावर से निकलने वाले रेडिएशन के कारण गौरैया पक्षी जिसे छत्तीसगढ़ी में बाम्हन चिरई भी कहते हैं का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। उपवनमण्डलाधिकारी एम.आर. साहू ने बताया कि किस प्रकार पक्षी पर्यावरण संतुलन बनाने में योगदान देते है, कीट पंतगों एवं चूहों के प्रकोप से फसल नुकसान होने से बचाने में कृषक मित्र का काम करते है, पर्यावरण संतुलित रखते है। कीटनाशकों के बढ़ते प्रयोग से पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है वहीं कुछ प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं जो कि चिन्ता का विषय है। विशेषकर गर्मी में कम से कम एक सकोरा में पानी भर कर छायादार स्थान में रख दें। दाना-पानी की व्यवस्था कर पक्षियों को बचा सकते हैं।

  • Related Posts

    अच्छा आचरण और सेवा भाव ही एक डॉक्टर की सबसे बड़ी पहचान है – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित एकलव्य संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों से नीट-2026 में…

    और पढ़ें
    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला है। पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर, हर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *