पद्मश्री डॉ. दामोदर गणेश बापट के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया

शेयर करें


रायपुरl आज रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान के सभागार में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में पद्मश्री डॉ. दामोदर गणेश बापट के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘सेवाव्रती कर्मयोगी – पद्मश्री डॉ. दामोदर गणेश बापट’ का विमोचन संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया।
दामोदर गणेश बापट कुष्ठ रोगियों के सेवा के लिए संचालित चाम्पा के निकट कात्रे नगर, सोंठी आश्रम स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ के कार्य में अपना जीवन समर्पित करनेवाले सेवाव्रती थे। उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से पुरस्कृत किया गया।
दामोदर गणेश बापट के जीवन पर आधारित पुस्तक के लेखक संघ के प्रचारक सुनील किरवई है। इस पुस्तक की प्रस्तावना संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने लिखी है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर भारतीय कुष्ठ निवारक संघ के सचिव सुधीर देव ने भूमिका रखकर दामोदर गणेश बापट के ‘नेकी कर दरिया में डाल’ ऐसे परोपकारी, समाजोपयोगी विशाल व्यक्तित्व को रेखांकित किया।
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि, दामोदर गणेश बापट जी के प्रत्यक्ष जीवन से अनेक लोगों को प्रेरणा प्राप्त हुई है। यह पुस्तक बापट जी के द्वारा किये गए कार्य को पढ़ने के लिए सहायक होगी। बापट जी ने जो किया वह कहीं लिखित रूप में उपलब्ध नहीं है। क्योंकि वे प्रसिद्धिपरांगमुख थे। ऐसे व्यक्ति के बारें में लिखना सरल नहीं होता, बहुत परिश्रम करके संकलन करना होता है। सुनील किरवई ने यह कार्य पूर्ण किया है।
इस पुस्तक विमोचन समारोह में मंच पर संघ के सरकार्यवाह जी के साथ प्रांत के संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, मध्यक्षेत्र के सह क्षेत्र कार्यवाह हेमन्त मुक्तिबोध व प्रान्त कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन थे। इस अवसर पर प्रान्त के प्रत्येक जिले से आये विभाग व जिला स्तर के संघचालक, कार्यवाह, प्रमुख अधिकारी तथा प्रान्त के कार्यकारिणी के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply