पीडब्ल्यूडी प्रभारी ने खुर्सीपार स्कूल कमरों व बोरखनन का किया भूमिपूजन

शेयर करें

अतिरिक्त कमरों के निर्माण से अध्ययन-अध्यापन में होगी सहूलियत बोर से बच्चों को मिल सकेगा शुद्ध पानी

भिलाई। आज विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल के निर्देश के बाद लोककर्म प्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर ने खुर्सीपार स्कूल में 13.41 लाख की लागत से विधायक निधि से दो अतिरिक्त कमरे व बोर खनन के लिए भूमिपूजन किया। इस मौके पर लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि स्कूल के जर्जर भवन के संधारण सहित अतिरिक्त कमरों की मांग लंबे समय से कर रहे थे। कमरों की कमी के कारण बच्चों का अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा था। अब अतिरिक्त कमरों के निर्माण हो जाने से बच्चों को शिक्षार्जन करने और शिक्षिक-शिक्षिकाओं को अध्यापन कार्य में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्कूल में किसी भी प्रकार की समस्याएं हों तो अवगत कराएं। उनकी समस्याओं को हरसंभव समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानपाठिका, शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों सहित क्षेत्रवासियों ने इसके लिए विधायक एवं महापौर सहित विधायक प्रतिनिधि एकांश का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड 46 पार्षद के जगदीश कुमार, जोन 4 अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के कोटेश्वर, पूर्व पार्षद जर्नादन, वार्ड 48 पार्षद शुभम झा, नरेश कुमार सागरवंशी, स्कूल की प्रधानपाठिका किरण चंदवानी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व वार्डवासी मौजूद थे।

  • Related Posts

    आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर महिला पत्रकार हुई सम्मानित
    • May 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सुपेला हिमालय होटल मे हुआ में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता…

    और पढ़ें
    भिलाई में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ
    • May 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भिलाई नगर में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा किया गया। उद्घाटन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *