दुर्ग //पुलिस महानिदेषक छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा दिये गये निर्देष के परिपालन में जिले में गुमषुदा बच्चों के पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देषानुसार संजय पुंढीर उप पुलिस अधीक्षक विषेष किषोर पुलिस इकाई/रेंज स्तरीय नोडल अधिकारी जिला दुर्ग के पर्यवेक्षण में जिले में विषेष अभियान ‘‘आपरेषन मुस्कान’’ चलाकर बदामद किया गया।
दुर्ग जिले में गुमशुदा बच्चों के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये अभियान के दौरान पूर्व वर्षो के लंबित गुमषुदा बालक/बालिका के पतासाजी हेतु पृथक से मानव तस्करी सेल गठित की जाकर प्रत्येक लंबित प्र्रकरणो की पुनः समीक्षा की गयी। गठित टीम एवं संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा गुमशुदा के परिजनों एवं ग्रामीणों से संम्पर्क कर पुछताछ किया गया। गुमषुदा तथा संबंधितों के मोबाइल डाटा एवं लोकेषन एवं सोषल मिडिया का भी सहारा लेकर प्राप्त सूचना अनुसार अलग-अलग राज्यों को भी पुलिस टीम भेजी गयी।
इस प्रकार 01सितम्बर से 30 सितम्बर तक व्यापक स्तर पर चलाये गये अभियान के परिणाम स्वरूप 16 बालक, 49 बालिका सहित कुल 65 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। जिसमें से राज्य स्तर पर 53 बालक/बालिका को एवं राज्य के बाहर से 12 बालक/बालिका को ढूंढने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी है। जिन्हे उनके परिजनों को सकुषल सौपा गया।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस विषेष अभियान ‘‘आपरेषन मुस्कान’’ में कई परिवारों के चेहरे में मुस्कान ला दी है।
बाहर राज्य से बरामद बच्चों की विवरण:-






