63 वा वर्ष से आयोजित पोरा महोत्सव एवं किसान उत्सव मड़ियापार में आयोजन

शेयर करें

दुर्ग // छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं लोक कला के संवर्धन में विशिष्ट एवं भव्य आयोजन पोरा महोत्सव 10 सितंबर दिन गुरुवार के आयोजन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आयोजक शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार द्वारा कार्यक्रम में आने का न्योता दिया गया। ।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व पोरा किसान उत्सव मड़ियापार को आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को पारदर्शिता करने वाला भाव एक आयोजन होता है जहां पर पोरा के दिन बैलों की पूजा बैलों की सजावट तथा बैल दौड़ का महत्वपूर्ण पर्व होता है पोरा पूरे देश में अलग-अलग नाम से किसानों द्वारा मनाया जाता है और अलग-अलग स्वरूप में मनाया जाता है l

कार्यक्रम संयोजक डॉ सुनील साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ के एक छोटे से ग्राम मड़ियापार जिला दुर्ग का पोरा उत्सव अपनी पहचान छत्तीसगढ़ का सबसे बड़े पोरा महोत्सव होने का गर्भ प्राप्त है जहां बैल का दौड़ देखने का अलग ही रोमांच होता है जहां पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग देखने आते हैं ।

इस अवसर पर दो दिवसी राज स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एवं स्वास्थ्य शिविर एवं युवा,तथा पद्म विभूषण स्वर्गीय श्रीमती तीजन बाई मातृशक्ति का सम्मान एवं संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास का समरसता सम्मान कार्यक्रम आहूत होगा साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।

इस अवसर में अध्यक्ष मनीष साहू, सचिव सुदामा निषाद, हेमंत साहू, अंकित साहू, योगेश धनकर, लेखराम साहू, योगांश साहू, चन्द्रभान मार्कंडे उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जीपीएम जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम…

    और पढ़ें
    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की पहचान लंबे समय से धान के कटोरे के रूप में रही है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की पहल से राज्य की कृषि अब…

    और पढ़ें