62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    जामुल पालिका में ‘अध्यक्ष की कुर्सी’ के लिए सियासी घमासान!
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसामान्य महिला सीट ने बदले समीकरण, भाजपा में 7 नामों की चर्चा तो कांग्रेस में 6 दावेदार सक्रिय; पूर्व अध्यक्षों के परिवार, अनुभवी पार्षद और नए चेहरों के बीच…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, दुर्ग के भवन और रुआबांधा पुलिस चौकी का किया लोकार्पण
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दुर्ग रेंज के नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन का लोकार्पण एवं दुर्ग पुलिस के ‘संकल्प अभियान – नशा मुक्ति’ का शुभारंभ…

    और पढ़ें