5 वर्षों में भिलाई की दुर्दशा हुई है फिर से विकास के मार्ग पर लाना है : प्रेमप्रकाश पाण्डेय

शेयर करें

भिलाई // भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज सेक्टर -4 श्री हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना कर अपने जनसंपर्क की शुरूआत की। उन्होंने बजरंग बली से भिलाई सहित पूरे प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने वार्ड में लोगों से भेंट कर उनसे भाजपा को अपना समर्थन देनेऔऱ भिलाई में विकास का कमल खिलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आपकी हितैषी है और शहर के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

श्री पाण्डेय ने आज प्रातः सेक्टर 4 एवं खुर्सीपार वार्ड 39 में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हमें भिलाई में विकास का कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में भिलाई की दुर्दशा हुई है जिसे आप सबको अपने निर्णय से फिर से विकास के मार्ग पर लाना है। हमारा भिलाई शिक्षाधानी की अपनी पहचान को खो चुका है, अब यह हम सबका दायित्व है कि सही निर्णय लेकर वापस इसकी खोई पहचान वापस दिलायें। श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों के उत्साह और स्वस्फूर्त समर्थन पर सबका आभार जताया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply