25 स्थानों से हटाए गए अवैध कब्जे, होर्डिंग एवं पोस्टर की भी बनाई गई जब्ती, वैशाली नगर के इंदिरा चौक में हुई कार्रवाई

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आज बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली नगर में 25 अवैध कब्जे को हटाया गया। इसके साथ ही यातायात को बाधित करने वाले होर्डिंग और पोस्टर की जब्ती भी बनाई गई। भिलाई निगम क्षेत्र में इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इंदिरा चौक रामनगर में सड़क, नाली को प्रभावित करने वाले अतिरिक्त निर्माण तथा कब्जे को हटाने की कार्रवाई भिलाई निगम ने की है।

सामानों को बढ़ाकर अतिरिक्त रूप से व्यवसाय करने वाले लोगों को समझाइश देते हुए उनके सामग्रियों को भीतर करवाया गया। ऐसे प्रचारक सामग्री जो बाधा बन रहे थे उन्हें भी हटाया गया। अतिरिक्त रूप से लगाए गए शेड को भी तोड़ने की कार्यवाही निगम ने की है। अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा पर कार्रवाई करने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। गौरतलब है कि अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग तथा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश निगमायुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में भिलाई निगम क्षेत्र में इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी तथा जोन आयुक्त येशा लहरे के निर्देश पर आज सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी ने वैशाली नगर क्षेत्र के कई स्थानों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply