24 से 26 सितंबर तक शिवनाथ नदी में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान यातायात पुलिस द्वारा डायवर्शन एवं रुट प्लान जारी किया गया ।

शेयर करें

दुर्ग // गणेश पर्व के समापन पर दिनांक 24 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक शिवनाथ नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणेश समितियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा डायवर्ट किया जायेगा।

विसर्जन के दौरान अंजोरा से पुलगांव की ओर तथा पुलगांव से अंजोरा की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहन, भारी वाहन एवं चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल गणेश प्रतिमा विसर्जन से संबंधित वाहनों को ही आवश्यकतानुसार इस मार्ग पर प्रवेश दिया जाएगा।

अंजोरा की ओर से आने वाले मालवाहक एवं भारी वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा, इसी प्रकार अंडा से आने वाले भारी / मध्यम वाहनों को रिसामा, गाड़ाडीह, फुंडा, रायपुर की डायवर्ट किया जायेगा, ताकि विसर्जन मार्ग पर यातायात का दबाव कम रहे तथा श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सभी गणेश समितियों से विशेष अपील की जाती है कि विसर्जन के दौरान अनावश्यक संख्या में वाहनों को साथ न लाएं। समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु सीमित संख्या में आवश्यक वाहनों के साथ ही विसर्जन स्थल पर पहुंचे तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि दिनांक 24 से 26 सितंबर के दौरान अंजोरा–पुलगांव मार्ग का उपयोग करने से बचें तथा अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। यातायात पुलिस दुर्ग का उद्देश्य गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं किसी भी प्रकार की यातायात बाधा को रोकना है। आम नागरिक यातायात पुलिस द्वारा जारी डायवर्सन एवं प्रतिबंधों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • October 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंखैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककलाओं जैसे पंडवानी, पंथी, राउत नाचा, सुवा नृत्य, कर्मा और बस्तर की…

    और पढ़ें
    दुर्ग और बस्तर क्लस्टर के लिए भिलाई स्टील प्लांट एवं एनएमडीसी लिमिटेड बने उद्योग भागीदार, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू संपन्न
    • October 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल से सशक्त बनाना राज्य सरकार की…

    और पढ़ें