230 लोगों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण ग्राम तेलीगुंडरा पाटन में

शेयर करें

दुर्ग / ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने हेतु एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए ग्राम तेलीगुंडरा विकासखंड पाटन जिला दुर्ग में स्थानीय ग्राम पंचायत वह जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वाधान निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 230 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर डॉक्टरों से परामर्श लिया।

शिविर में निम्नलिखित बीमारियों का परीक्षण किया गया। चर्म रोग एवं कुष्ठ रोग परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, दंत रोग चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह, गर्भवती माताओं की जांच, शिशु स्वास्थ्य परीक्षण, छय रोग परामर्श, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, बीपी शुगर जांच, आयुष एवं होम्योपैथिक विंग, फिजियोथैरेपी चिकित्सा एवं परामर्श इत्यादि बीमारियों की जांच एवं परामर्श हेतु स्टाल लगाए गए थे। जहां ग्राम तेलीगुंडरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की 230 लोगों की जांच उपचार एवं परामर्श दिया गया।

 आज के शिविर में विशेष रुप से उपस्थित डॉ. मोहित राम सोनी (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. श्रीशांत दुबे (चर्म रोग विशेषज्ञ) और डॉ. आशीष शर्मा (खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के समस्त डॉ. एवं आरएमएन, एएनम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, सहायक नेत्र चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य मेडिकल स्टाफ के द्वारा सेवाएं दी गई। सर्वप्रथमअशोक कुमार साहू (जिला पंचायत उपाध्यक्ष)अश्वनी कुमार साहू (मंडी अध्यक्ष दुर्ग) व डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग) व डॉ. अनिल कुमार शुक्ला (जिला कुष्ठ अधिकारी दुर्ग) एवं अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया एवं कुष्ठ का वाचन कर संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा योग का प्रदर्शन किया गया एवं स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। स्कूली बच्चों के द्वारा कुष्ठ संबंधी नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। इस आयोजन में विशेष रूप से रिटायर्ड (एनएमए/एनएमएस)एस. डी. बंजारे,पी. आर. बंजारे,के. पी. पांडेके. एस. वर्मा का विशेष योगदान रहा। एवं मंच संचालनडी. पी. वर्मा जी के द्वारा किया गया। इस आयोजन में विशेष रूप से तेलीगुंडरा सरपंचमनीष पटेल जी का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    उचित मूल्य दुकानों के संचालकों एवं विक्रेताओं पर हुई वैधानिक कार्रवाई
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //  जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और हितग्राही-उन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।…

    और पढ़ें
    सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, 7 साल बाद मुकुंद धीमर को मिला आधार कार्ड
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 में दर्ज शिकायत के माध्यम से लगातार 7 वर्षों से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे युवा मुकुंद धीमर को आखिरकार आधार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *