23 देशों तक फैला कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट: डब्ल्यूएचओ

शेयर करें

नईदिल्ली। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट कम से कम 23 देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने कहा कि ओमिक्रॉन डब्ल्यूएचओ के छह में से पांच क्षेत्रों के कम से कम 23 देशों में पैर पसार चुका है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने आशंका जताते हुए कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट अभी कहीं ज्यादा देशों में फैलेगा। ओमिक्रॉन वैरिएंट ने वैश्विक रूप से ध्यान आकर्षित किया है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को डेल्टा वैरिएंट से भी घातक बताया है। कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट से दुनिया के कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका यात्रा को सीमित कर दिया है। कोविड का यह वैरिएंट वैक्सीन लिए हुए लोगों के बीच भी तेजी से फैल रहा है।

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन का कहना है कि इसमें संक्रमण बढ़ने का उच्च जोखिम है। दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज के कार्यकारी कार्यकारी निदेशक एड्रियन प्योरन ने कहा है कि हमने सोचा था कि क्या यह डेल्टा वैरिएंट को पीछे छोड़ देगा? यह हमेशा से सवाल रहा है। ट्रांसमिशन के मामले में शायद यह स्पेशल वैरिएंट है। ओमिक्रॉन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है, जैसे कि यह कितना संक्रामक है, क्या यह टीकों को चकमा दे सकता है आदि। हालांकि,यूरोपीय आयोग प्रमुख ने स्वीकार किया है कि विश्व को इस बारे में वैज्ञानिकों का और जवाब देना लंबा खींच सकता है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर भारत ने कई कड़े कदम उठाए है खासकर जोखिम वाले देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लेकर।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply