बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने और परिवार को 10 लाख रूपए सहायता राशि प्रदान करने को कहा है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों से मुलाक़ात के बाद यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बेमेतरा की घटना की कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने को कहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिरनपुर की घटना बेहद दुर्भाग्यजनक है। इस घटना में दिवंगत श्री भुनेश्वर साहू के परिवार की पीड़ा हम सबकी साझा पीड़ा है। भुनेश्वर की अनुपस्थिति में उसके परिवार का संरक्षण हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों से मुलाक़ात के बाद हमने निर्णय लिया है कि भुनेश्वर के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही मैंने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश दिए हैं और एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम का ननिहाल, माता कौशल्या का घर हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश शांति, सद्भावना का गढ़ रहा है। हम सबको असामाजिक ताकतों से लड़ते हुए शांति और सद्भावना बनाकर रखनी है। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कानून से बढ़कर कोई नहीं है।

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply