जामुल // अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ अगाध श्रद्धा दीपावली दीपोत्सव श्री राम उत्सव पर्व के रुप में मनाया जा रहा है l इसी तत्वाधान में 22 जनवरी को हनुमान मंदिर रावण भाठा वार्ड क्र. 09 जामुल में सुबह 10 बजे कलश स्थापना श्री राम अभिषेक पूजन 108 श्रीराम जी विजय महामंत्र का जाप, भव्य महाआरती एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है l
दोप. 1 बजे से 4 बजे तक, संध्या 4 बजे भजन एवं जामुल के समस्त मंदिर पुजारियो का सम्मान एवं संध्या 6 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम एवं सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जायेगा यह कार्यक्रम श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति एवं समस्त जामुल नगरवासी द्वरा किया जा है l






