2 किलो फ्राईब्राइड ट्यूमर गर्भवती के पेट से 8 सदस्यों की मेडिकल टीम ने इस जटिल सर्जरी को दिया अंजाम 

शेयर करें

दुर्ग  // चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में लगातार जिले में बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है, इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय के मातृत्व एवं शिशु वार्ड में नीतू यादव नामक गर्भवती महिला के गर्भाशय से 2 किलोग्राम के फ्राईब्राइड ट्यूमर को संबंधित चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक निकाला। नीतू यादव जो की जलेबी चौक की निवासी है, डिलीवरी के लिए लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला भिलाई में अपना रेगुलर चेकअप करा रही थी। जहां  सोनोग्राफी जांच के पश्चात उनके गर्भाशय में फ्राईब्राइड ट्यूमर डायग्नोज किया गया।

इसके पश्चात लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा मरीज को जिला अस्पताल दुर्ग के मातृत्व शिशु वार्ड में रिफर किया गया। यहां स्त्री एवं  प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ममता पाण्डे, के अधीन मरीज की अवस्था की  जांच की गई और जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए आपरेशन करने का निर्णय लिया गया क्योकि आपरेशन की प्रक्रिया जटिल थी इसलिए 8 सदस्यों वाली चिकित्सकीय दल का गठन किया गया। इस पर जानकारी देते हुए डॉ. ममता पाण्डे ने बताया कि ट्यूमर की आकृति बड़े होने के कारण मां और बच्चें दोनों को क्षति से बचाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण  था परंतु जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की दक्ष टीम ने इस 2 किलो के फ्राईब्राइड ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर, सिजेरियन डिलीवरी को अंजाम दिया। वर्तमान में मां और नवजात दोनों ही पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है और नवजात का टीकाकरण भी किया जा चुका है।

चिकित्सकीय दल की टीम में डॉ.ममता पाण्डेय स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, डॉ. विनिता ध्रुव, डॉ. अर्चना, वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. पूजा (निश्चेतना) स्टॉफ नर्स श्रीमति सीमा, कीर्ति, श्रीमति ममता शर्मा, श्रीमति शोभना कुमार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply