19150 पथ विक्रेता पीएम स्वनिधि योजना से ऋण लेकर लाभान्वित हुए।

शेयर करें

भिलाई // भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना संचालित किया जा रहा है। जिसमें निगम भिलाई में कुल 19150 पथ विक्रेता ऋण लेकर लाभान्वित हो चुके है। शासन द्वारा पथ विक्रेताओ को 10 हजार, 20 हजार एवं 50 हजार तक का ऋण प्रदान किया जाता है। जिससे पथ विक्रेता ऋण लेकर कर अपने स्वयं के व्यवसाय से आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते है।

जिस प्रकार से 19150 से अधिक पथ विक्रेता स्वनिधि से समृद्वि योजना मे जुड़कर अपने जीवन एवं पारिवारिक स्थिति में सुधार ला करके अपने एवं अपने परिवार का जीवन स्तर सुधारे है। उसी प्रकार अन्य पथ विके्रता नगर निगम भिलाई के शहरी अजीविका मिशन विभाग से संपर्क करके कर सकते है। शासन की योजना उनके आर्थिक कल्याण के लिए ही बनाई गई है। वह पथ विक्रेता जिन्होने 10 हजार की ऋण राशि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्राप्त किए है। ऐसे पथ विक्रेता नगर निगम भिलाई के संबंधित विभाग में आकर सामाजिक आर्थिक प्रोफाईलिंग कराते है। तो वे स्वयं ही सरकार की अन्य 8 योजनाओ में शामिल हो जायेगे।

अभी तक पीएम सुरक्षा बीमा योजना से 9601, पीएम जीवन ज्योति योजना से 7334, पीएम जनधन योजना से 3656, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना से 4443, संगठित/असंगठित पंजीयन से 35, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड से 119, जननी सुरक्षा योजना से 6 एवं पीएम मात्र वंदना योजना आदि शामिल हुए है। इन सभी योजना में फल, सब्जी, फरच्युन, चना-मुररा, रेबड़ी, गुपचुप, चाट, बेकरी, आईसक्रिम, कपड़ा, बर्तन विक्रेता आदि जुड़कर लाभान्वित हो सकते है।

वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने सभी पथ विक्रेताओ से अपील किये है। कि अधिक से अधिक संख्या में इस शासकीय योजना से जुड़कर अपने व्यापार के साथ साथ अपने पारिवारिक स्थिति में सुधार ला सकते है, इसका लाभ अवश्य उठावे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply