17 घरो में चोरी करने वाले शातिर चोर को जामुल पुलिस ने किया गिरफ्तार,बरामद हुए 10 लाख मशरूका।

शेयर करें

17 घरो में चोरी करने वाले शातिर चोर को जामुल पुलिस ने किया गिरफ्तार,बरामद हुए 10 लाख मशरूका।

Advertisements
KWBD

भिलाई। दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा व नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में जामुल थाना क्षेत्र में हुए चोरी के बड़े मामले का खुलासा किया। जामुल थाना प्रभारी विशाल सोन के नेतृत्व में जामुल पुलिस ने पिछले तीन वर्षों से जामुल क्षेत्र के आसपास चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर और उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लाख 9 हजार 7 सौ रू बरामद किया है। जिसमें सोना164 ग्राम एवं चांदी 2 किलो 700 ग्राम के जेवरात व नगदी शामिल है।

ऐसे हुआ खुलासा

मामले का खुलासा करते हुए बताया की जिला बलौदा बाजार के तिल्दा क्षेत्र का निवासी हिस्ट्री शीटर जीतू चेलक 2018 से जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में छुप कर रह रहा था । यहां रहते हुए उसने 2018 से 2021 के बीच कुल 17 घरों में चोरी को अंजाम दिया है। आरोपी ने अपने दो अन्य साथी मंतराम डहरे व धीरज जयसवाल के साथ मिलकर । 25 अप्रैल 2018 से 7 फरवरी 2021 के बीच इसने घासीदास नगर, सुंदर विहार कॉलोनी, विश्व बैंक कॉलोनी, कुरूद एवं अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। जीतू चेलक के बारे में मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर जीतू चेलक को घासीदास नगर क्षेत्र में घूमते हुए हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूला जामुल थाना के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह आरक्षक बालेंद्र द्विवेदी व अजय सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts

सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
  • August 17, 2026

शेयर करें

शेयर करेंमुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी…

और पढ़ें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप
  • August 17, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *