12 नग मोटर सायकल एवं 02 नग एक्टिवा वाहन कुल 14 नग वाहन कीमती करीबन 10 लाख का बरामद

शेयर करें

दुर्ग // जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएँ घटित हो रही थी थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था ।

थाना मोहन नगर मे सुर्यकांत चक्रधारी पिता रवि कुमार चंक्रधारी के रिर्पोट दर्ज कराया कि 29 अक्टूबर शाम 6 बजे प्रार्थी की गाडी सीजी 07 डीटी 5832 ग्रीन चौक के पास खड़ा किया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले जाने पर प्रार्थी की रिर्पोट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कौशल साहू निवासी बांधा तालाब दुर्ग जो धमधा नाका पुलिया के पास चोरी की मोटर सायकल KTM क्रमांक CG 07 BD 5832 को लेकर बेचने के फिराक में खडा है।

गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्परता से घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम कौशल साहू निवासी बांधा तालाब दुर्ग बताया तथा उक्त वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर ग्रीन चौक से चोरी करना स्वीकार किया कड़ाई से पूछताछ करने पर विगत 2-3 वर्षों में विभिन्न स्थानो रायुपर, दुर्ग क्षेत्र, थाना मोहन नगर क्षेत्र, भिलाई क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो से 6 नग मोटर सायकल दुर्ग अस्पताल के स्टैंड से, 07 नग दुर्ग बस स्टैंड से, 01 नग ग्रीन चौक से, कुल 14 नग वाहन चोरी करना स्वीकार किया। जिसे दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग पार्किंग स्थलो में खड़ा करना बताता है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस द्वारा अलग-अलग पार्किंग स्थलो से कुल 14 नग वाहनो को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है। जप्त वाहन स्वामियो की पतासाजी की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में सउनि नरेन्द्र सिंह राजपुत, प्र. आरक्षक धनंजय वर्मा, आरक्षक बालमुकुंद साहू एवं थाना मोहन नगर से सउनि झुमुक लाल ठाकुर, प्र. आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक राजेश्वर साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपी कौशल साहू पिता प्रेम लाल साहू उम्र 35 साल सा. बांधा तालाब अंधियार पारा थाना दुर्ग हाल मुकाम संतोषी नगर रायपुर

  • Related Posts

    अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रकम वसूलने वाली 02 महिला आरोपी गिरफ्तार
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके परिचित की महिला द्वारा उसे अपने निवास स्थान में बुलाकर एक अन्य महिला के साथ मिलकर उसे शराब…

    और पढ़ें
    पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंकभी बंद पड़े स्कूलों में फिर लौटी रौनक, बदलते बस्तर की नई तस्वीर रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में विकास और सुशासन का नया…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *